शिवपुरी। समाजसेवी संगठन लायन्स क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ का शपथ ग्रहण समारोह आज 5 अगस्त रविवार को सायंकाल 7:30 बजे से स्थानीय होटल सोनचिरैया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री लायन ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे जबकि शपथ विधि अधिकारी व मुख्य वक्ता के रूप में एमजेएफ लायन अंजना जैन व विशिष्ट अतिथि लायन सुमेर जैन मौजूद रहेंगे।
इस अवसर पर निवृत्तमान अध्यक्ष निर्मल बंसल, सचिव राकेश जैन, लायनेस अध्यक्षा कविता गोयल व सचिव सुषमा गोयल के कार्यकाल समापन के बाद नई कार्यकारिणी समाजसेवी कार्यों को करने की शपथ लेगी। कार्यक्रम में समस्त लायन व लायनेस क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ के निवृत्तमान व नवीन पदाधिकारी एवं सदस्यगणों से कार्यक्रम में आवश्यक रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।