शिवपुरी। जिले के भौंती के ग्राम दोहाई में आज सुबह पति द्वारा अपनी पत्नि को खेत पर काम करने के लिए कहा इस बात को लेकर दोनों पति पत्नि में झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद पति अपने काम से दूसरे गांव में चला गया। उसके बाद घर में अकेली पत्नि ने मिट्टी का तेल छिड़क कर अपने आप को आग के हवाले कर दिया। बाद में गांव वालों ने उसे बचाया और परिजन उसे ग्वालियर इलाज के लिए ले गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह अकलवती से उसके पति मनोज लोधी ने अपने खेत पर चलने को कहा तो अकलवती को यह बात नागवार गुजरी और उसका अपने पति से विवाद हो गया। इसी टशन को लेकर अपने पति की अनुउपस्थिति में अकलवती ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली और वह जलती हुई घर से बाहर निकल आई। जब गांव वालों ने यह नजारा देख उसे बचाने के प्रयास तेज कर दिए बाद में उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। यह जानकारी लगते ही परिजन घर पर आ गए और अकलवती को ग्वालियर इलाज के लिए ले गए।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।