शिवपुरी। जिले के बैराड थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मारोरा में आज सुबह एक
युवक ने अज्ञात कारणों के चलते चूहामार दवाई का सेवन कर लिया बाद में उसको
जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रैफर
कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह शेरू पुत्र रमेश धाकड़ उम्र 25 निवासी
मारोरा ने अज्ञात कारणों के चलते घर पर चूहा मारने वाली दवाई का सेवन कर
लिया। जिससे उसकी हालत बिगडऩे लगी और उसके परिजन उसे जिला अस्पताल ले आए।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले को जांच में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।