शिवपुरी- जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भानगढ़ गांव में निवासरत एक जाटव परिवार की बालिका संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी सतीश पुत्र बाबूलाल जाटव उम्र 28 वर्ष निवासी भानगढ़ की पुत्री हेमा दो दिन से घर से बिना बताये चली गई थी जिसकी लाश आज खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ी मिली जिस पर से पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।