शिवपुरी-जिले के करैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम आंडर में एक व्यक्ति की जमकर मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से तीन व्यक्तियों के खिलाफ धारा 323, 294, 506बी 34 आईपीसी का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी सोनू पुत्र प्रीतम सिंह रावत निवासी आंडर अपने खेत पर जा रहा था तभी घात लगाए खड़े आरोपी कुंवेर, विक्रम, राहुल लाठी लुहांगी लेकर खड़े हुए थे। तभी सोनू को आता देखकर उसे रास्ते में रोक लिया और उसकी जमकर धुनाई कर डाली। जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में ही उसे पड़ा हुआ छोड़कर भाग खड़े हुए। इस बात की जानकारी जब परिजनों को लगी तब वे घायल सोनू को उपचार हेतु पहले करैरा उपस्वास्थ्य केन्द्र ले गये, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे शिवपुरी रैफर कर दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।