शिवपुरी। जिले के करैरा कस्बे में रहने वाली एक नाबालिग बालिका का बीते रोज दो आरोपियों ने बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से धारा 363, 366 का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी ऊषा पत्नी कैलाश उम्र 37 वर्ष निवासी करैरा की नाबालिग बेटी पूजा (परिवर्तित नाम) का बीते रोज अपने घर पर खेल रही थी तभी आरोपी अवधेश जाटव एवं प्रताप जाटव ने बहला फुसलाकर अपने पास बुला लिया और उसे अपने गाड़ी में बिठा कर ले गए। इस बात की शिकायत बीते रोज फरियादी की शिकायत पर से करैरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।