शिवपुरी-शहर कोतवाली क्षेत्र में चिंताहरण मंदिर के सामने स्थित परिणय वाटिका में बीती रात्रि एक शादी समारोह में शामिल होने आए लोगों में विवाद खड़ा हो गया जिससे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लवलेश रघुवंशी की शादी में शामिल होने आये सतेन्द्र पुत्र नीलम रघुवंशी से लालू रघुवंशी सहित तीन अन्य लोगों से मुंहवाद हो गया, मुंहवाद इतना अधिक बढ़ गया कि थोड़ी ही देर में उग्र आरोपियों ने शादी समारोह को झगड़े के रूप में बदल डाला। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने धारा 323, 294, 506बी का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।