शिवपुरी. जिले के करैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रामनगर गधाई में आज एक महिला द्वारा अपने बैलों को पानी पिलाने के लिए गई थी तभी बैल ने महिला के पेट में सींग मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे बेहोशी की हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लच्छो बाई पत्नी मंगू जाटव निवासी रामनगर गधाई आज दोपहर 12 बजे के करीब अपने ही बैलों को पानी पिला रही थी तभी एक बैल ने महिला के पेट में सींग मार दिया जिससे उसके पेट में गंभीर घाव हो गया। जिससे वह बेहोश हो गई जिसे उपचार हेतु तुरंत जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां गंभीर हालत बताई जा रही है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।