Shivpuri News: डीजे ने मथुरा बाई को कुचला, इधर नरवर मे 2 गुटो में हुआ संघर्ष

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

​तेंदुआ/कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ थाना सीमा मे एक डीजे ने एक महिला को कुचल दिया जिससे उसकी मौत की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है,ग्रामीण माता की पार्थिव प्रतिमा को विजर्सन के शोभा यात्रा के रूप मे ले जा रहे थे,इस शोभा यात्रा मे डीजे वाहन के ड्रायवर ने जुलुस मे चल रही एक महिला को कुचल दिया। 

जानकारी के अनुसार, सरखंडी गांव के ग्रामीण माता विसर्जन के लिए जुलूस लेकर नदी की ओर जा रहे थे। जुलूस में डीजे वाहन भी शामिल था। डीजे पर माता के भजन बज रहे थे और ग्रामीण भजनों पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान डीजे वाहन के ड्राइवर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से 55 वर्षीय मथुरा आदिवासी पत्नी केसरिया आदिवासी को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से मथुरा सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल बाइक से खरई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन मथुरा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच विवाद 
शिवपुरी जिले के नरवर कस्बे में माता विसर्जन के जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच विवाद हो गया। मोटे महादेव मंदिर के पास पेट्रोल पंप के सामने दोनों पक्षों के युवकों के बीच लात-घूंसे चले। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं।

विसर्जन के लिए लखना तालाब जा रहा था जुलूस
जानकारी के अनुसार, नरवर में स्थापित माता की प्रतिमाओं को नवमी की शाम नगर भ्रमण कराया जा रहा था। इसके बाद प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए लखना तालाब ले जाया जा रहा था। इसी दौरान जुलूस में शामिल दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के युवक मारपीट करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप कर झगड़ा शांत कराया। नरवर थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!