Shivpuri News: 5 बहनो का इकलौता भाई लापता, पिता ने की वीडियो से अपील, सिंध नदी मे डूबने की आंशका

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

रन्नौद कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना सीमा मे स्थित गांव मे निवास करने वाला एक 20 साल का युवक रविवार की सुबह से लापता है। परिजनो का कहना है कि उनका बेटा घर से भैंस चराने को निकला था। सोमवार को उसका मोबाइल सिंध नदी कि किनारे मिला था,इससे संभावना व्यक्त की युवक कही सिंध नदी मे तो नही डूब गया। 

सिंध नदी के किनारे मोबाइल मिलने के कारण सिंध नदी मे सर्च आपरेशन किया गया लेकिन युवक का कोई सुराग नही मिला है,पिता ने अपने बेटे को घर वापस आने की एक भावुक अपील भी सोशल मीडिया पर वायरल की है। 

जानकारी के अनुसार, गिर्राज पुत्र मालम सिंह दांगी रविवार सुबह भैंस चराने के लिए गया था। इसके बाद से वह लापता है। परिजनों ने उसकी तलाश की। सोमवार को सिंध नदी के किनारे उसका मोबाइल मिला, जिसके बाद उसके नदी में डूबने की आशंका जताई गई। सूचना मिलने पर रन्नौद पुलिस के साथ आपदा मित्र वॉलेंटियर टीम मौके पर पहुंची और नदी में तलाश शुरू की। देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिलने पर सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया। मंगलवार सुबह तक भी युवक का पता नहीं चल सका है।

5 बहनों का इकलौता भाई है गिर्राज
गिर्राज पांच बहनों का इकलौता भाई है। उसके लापता होने से परिवार परेशान है। पिता मालम सिंह ने वीडियो जारी कर बेटे से घर लौट आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बेटा घर वापस आ जाए, उससे कोई कुछ नहीं कहेगा। अगर उसे पैसों की जरूरत है, तो वे उसकी जरूरत भी पूरी करेंगे। पिता की इस भावुक अपील के बीच परिवार को बेटे के सुरक्षित लौटने की उम्मीद है।

आपदा मित्रों ने चलाया था सर्च ऑपरेशन
सोमवार को तलाशी अभियान में आपदा मित्र मुकेश मांझी, संजीव मांझी, धर्मेंद्र मांझी, ऋषि केवट, सतीश परिहार, हरिओम धाकड़, चंद्रशेखर मांझी, रघुनंदन केवट, गौरव मांझी, सालू मांझी और उदयभान राठौड़ शामिल रहे। नदी में तलाश के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!