शिवपुरी, दुकान की शटर मे करंट, 20 साल युवक की मौत

Lalit Mudgal
0
shivpuri-news

करैरा।
शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग के अमोला थाना क्षेत्र के मामोनी खुर्द गांव में मंगलवार को 20 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने गांव के कुछ युवकों पर दुकान के शटर में जानबूझकर करंट फैलाने की साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मामोनी खुर्द निवासी 20 वर्षीय भरत विश्वकर्मा पुत्र महेश विश्वकर्मा सोमवार शाम गांव के बाहर अपने परिचितों के साथ मौजूद था। इसी दौरान वह एक दुकान के शटर के संपर्क में आया और करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजन बोले- जानबूझकर करंट फैलाया गया
मृतक के परिजनों का आरोप है कि दुकान के शटर में जानबूझकर करंट छोड़ा गया था। उन्होंने इस पूरे मामले में गांव के 4 से 5 लोगों की साजिश होने की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर, मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

अमोला थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज चौकी से मर्ग डायरी प्राप्त होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की सभी पहलुओं से जांच की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!