शिवपुरी,लाईट का कनेक्शन काट दिया तो सेन सहाब ने कर्मचारी का सिर फोड दिया

Lalit Mudgal
0
shivpuri-news

शिवपुरी। बिजली बिल की बकाया राशि वसूलने पहुंची बिजली कंपनी की टीम पर एक बकायेदार ने हमला कर दिया। मामला शहर के आर.के.पुरम फीडर क्षेत्र का है, जहां करीब 54 हजार रुपये का बकाया बिल जमा कराने का आग्रह करने पर उपभोक्ता आगबबूला हो गया। पहले उसने बिजली कर्मचारियों से अभद्रता की, फिर आउटसोर्स कर्मचारी पर पत्थर से हमला कर दिया। 

इतना ही नहीं, बिजली की केबल से भी मारपीट की, जिससे कर्मचारी घायल हो गया। घटना के बाद बिजली कंपनी के कर्मचारियों में आक्रोश है। पीड़ित लाइन स्टाफ ने कोतवाली थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है।

कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में चाबीघर माधवचौ पर पदस्थ लाइनमैन संतोष कुमार  ने बताया कि वह अपने साथी मोनू रजक, हरीशंकर यादव, किशन सिंह धाकड़, मनीष यादव और मीटर रीडर योगेश पांडे के साथ सहायक यंत्री के निर्देश पर बिजली बिल की बकाया राशि की वसूली के लिए आर.के.पुरम फीडर क्षेत्र में पहुंचे थे।

2024 से बकाया था 54,065 रुपये का बिल
वसूली अभियान के दौरान टीम झींगुरा कॉलोनी निवासी शिवकुमार सेन के घर पहुंची। जांच में सामने आया कि उपभोक्ता पर वर्ष 2024 से 54,065 रुपये का बिजली बिल बकाया था। कर्मचारियों ने नियमानुसार बिल जमा कराने का आग्रह किया, लेकिन शिवकुमार ने कथित तौर पर साफ कह दिया कि मैं बिजली का बिल जमा नहीं करूंगा, मेरे पास रुपये नहीं हैं।

कनेक्शन काटते ही भड़का आरोपी
बिल जमा नहीं करने पर लाइन स्टाफ के आउटसोर्स कर्मचारी मनीष यादव ने अधिकारियों के निर्देशानुसार बिजली कनेक्शन काट दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर शिवकुमार सेन गाली-गलौज करने लगा और कर्मचारियों पर कनेक्शन दोबारा जोड़ने का दबाव बनाने लगा। जब कर्मचारियों ने नियमों का हवाला देते हुए कनेक्शन जोड़ने से इनकार कर दिया तो मामला हिंसक हो गया।

पत्थर और बिजली की केबल से किया हमला
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पहले एक पत्थर उठाकर मनीष यादव के सिर पर दे मारा, जिससे उनके सिर में चोट आई। इसके बाद बिजली की केबल से भी मारपीट की गई। इस हमले में मनीष यादव के गले पर खरोंच के निशान भी आ गए। घटना के दौरान वसूली अभियान कुछ समय के लिए बाधित हो गया।

सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप
बिजली कर्मचारियों का आरोप है कि बकायेदार ने न केवल उनके साथ मारपीट की, बल्कि सरकारी कार्य में भी बाधा उत्पन्न की। घटना के बाद लाइनमैन संतोष कुमार जाटव ने कोतवाली थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!