शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने लिखा पब्लिक के लिए लिखा खुला खत,पढिए

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
कलेक्टर एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी श्री अर्पित वर्मा ने जिले के समस्त अभिभावकों के नाम एक खुला पत्र जारी कर बच्चों के सुरक्षित, शिक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जिले की प्रगति, खुशहाली और समृद्ध भविष्य के लिए प्रत्येक बच्चे का सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण में पालन-पोषण होना अत्यंत आवश्यक है।

कलेक्टर ने अपने संदेश में कहा कि बच्चे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। स्वस्थ, शिक्षित और सुरक्षित बचपन ही एक सशक्त समाज की आधारशिला है। बच्चों के प्रति उपेक्षा, हिंसा, यौन शोषण, बाल श्रम एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियां उनके विकास और भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करती हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह बच्चों के अधिकारों की रक्षा करते हुए उन्हें सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने में अपनी भूमिका निभाए।

उन्होंने कहा है कि परिवार और समाज बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। प्रत्येक बच्चे को भेदभाव, शोषण, उपेक्षा और हिंसा से मुक्त वातावरण में आगे बढ़ने का अधिकार है। बच्चों के सर्वाेत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए उनके साथ संवेदनशील, मैत्रीपूर्ण और सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने विशेष रूप से बाल विवाह को गंभीर सामाजिक समस्या बताते हुए कहा कि यह बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और बेहतर भविष्य के अधिकारों का हनन करता है। बाल विवाह कानूनन दंडनीय अपराध है, फिर भी सामाजिक जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता की कमी के कारण यह चुनौती बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य वर्ष 2030 तक देश को बाल विवाह मुक्त बनाना है। इस लक्ष्य की प्राप्ति तभी संभव है, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इस अभियान का सक्रिय भागीदार बने।

कलेक्टर श्री वर्मा ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे स्वयं बाल विवाह न करें और न ही अपने आसपास होने दें। यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस एवं जिला प्रशासन को सूचित करें। आपका एक कदम किसी बच्चे के जीवन को सुरक्षित एवं बेहतर भविष्य प्रदान कर सकता है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिलेवासियों के सहयोग, जागरूकता एवं सक्रिय सहभागिता से बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने में निश्चित रूप से सफलता मिलेगी तथा प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, शिक्षित एवं सशक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।

सूचना एवं सहायता के लिए संपर्क करें
पुलिस- 112
चाइल्ड हेल्पलाइन- 1098
महिला हेल्पलाइन- 181
जिला कंट्रोल रूम- 07492356963





Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!