शिवपुरी,2 बच्चो को छोड पत्नि अपने प्रेमी के साथ फरार,नकदी और जेवर भी समेट ले गई

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक पीडित पति ने पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने और घर से नगदी व जेवर लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि वह मजदूरी करने शिवपुरी गया हुआ था। इसी दौरान उसकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर दो युवक उसकी 29 वर्षीय पत्नी को अपने साथ ले गए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार रुपये नकद भी साथ ले जाने का आरोप है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया है कि थाना स्तर पर उसकी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

मजदूरी करने गया था, पीछे से पत्नी हो गई गायब
ग्राम डेह, थाना सतनवाड़ा निवासी वीरेंद्र जाटव ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। 16 जुलाई को वह मजदूरी के लिए शिवपुरी गया था। घर पर उसकी पत्नी कविता जाटव (29 वर्ष), बेटा प्रियांश और बेटी सौम्या मौजूद थे। वीरेंद्र का आरोप है कि उसकी गैरमौजूदगी में विजय जाटव और नीरज जाटव निवासी गोपालपुर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए।

घर से नकदी और जेवर ले जाने का भी आरोप
आवेदन में दावा किया गया है कि पत्नी अपने साथ घर में रखे सोने का बेंदा, बेसर, टॉप्स, गले का हार, चांदी की पायल, करधनी तथा 50 हजार रुपये नकद भी लेकर चली गई। पीड़ित ने आवेदन में उल्लेख किया है कि उसकी छोटी भाई की पत्नी तनु जाटव ने कथित रूप से दोनों आरोपियों को उसकी पत्नी के साथ जाते हुए देखा था। पूछने पर उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी और वहां से चले गए।

फोन लगाने पर मिली धमकी
वीरेंद्र का आरोप है कि उसने आरोपियों के मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर पत्नी के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। उल्टा आरोपियों ने कथित तौर पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

पहले खुद तलाश करो, फिर रिपोर्ट होगी
पीड़ित ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि जब वह सतनवाड़ा थाने रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा तो उसे यह कहकर लौटा दिया गया कि पहले पत्नी की तलाश करो, उसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और पत्नी की बरामदगी, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा घर से ले जाए गए जेवर और नकदी बरामद कराने की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!