कोलारस। पहले पति की आत्महत्या के बाद इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती ने महिला को दूसरी शादी तक पहुंचाया, लेकिन नई जिंदगी का यह सफर महज चार महीने ही चल सका। शिवपुरी जिले के कोलारस में एनएच-46 किनारे स्थित एक होटल के कमरे में 30 वर्षीय महिला फंदे पर लटकी मिली। पति का कहना है कि दोनों के बीच कुछ समय पहले विवाद हुआ था, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में एनएच-46 किनारे स्थित खाटू श्याम होटल के एक कमरे में 30 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला अपने दूसरे पति के साथ होटल के कमरे में रह रही थी। दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी और 7 मार्च 2026 को उन्होंने शादी की थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जानकारी के अनुसार, कोलारस क्षेत्र के मितोजी गांव निवासी 30 वर्षीय लक्ष्मी कुशवाह के पहले पति ने करीब एक वर्ष पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद लक्ष्मी की इंस्टाग्राम के माध्यम से झांसी निवासी पंकज जाटव से दोस्ती हुई। पंकज कोलारस स्थित खाटू श्याम होटल में कुक का काम करता है। दोनों ने 7 मार्च 2026 को झांसी के एक मंदिर में विवाह कर लिया।
पंकज जाटव ने बताया कि शादी के बाद लक्ष्मी का उसके ससुराल पक्ष से विवाद होने लगा था, जिसके चलते दोनों शिवपुरी में किराए के कमरे में रहने लगे। बाद में वह उसके साथ होटल परिसर में बने कमरे में रहने लगी। पंकज का आरोप है कि इस दौरान लक्ष्मी की किसी अन्य युवक से फोन पर बातचीत होती थी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। बाद में समझौता होने के बाद दोनों साथ रहने लगे थे।
पंकज के मुताबिक मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे जब वह काम खत्म कर कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। वह दूसरे कमरे के रास्ते अंदर पहुंचा और कुंडी खोलकर देखा तो लक्ष्मी फंदे पर लटकी हुई थी। उसने साथी कर्मचारियों की मदद से उसे नीचे उतारा और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।