शिवपुरी, रिश्वतखोर पटवारी को एसडीएम कोलारस ने किया सस्पेंड

vikas
0
shivpuri-samachar

कोलारस।
कोलारस जनसुनवाई में मिली शिकायत के आधार पर एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने रन्नौद तहसील के ग्राम धंधेरा के हल्का पटवारी मृगेन्द्र सिंह राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 

ग्राम धंधेरा निवासी सूरज बाई ने 9 जून को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी जमीन के सीमांकन के लिए पटवारी ने 12 हजार रुपए रिश्वत मांगी। आरोप है कि 3 हजार रुपये उनके नाती के मोबाइल से ऑनलाइन ट्रांसफर भी कराए गए, लेकिन इसके बाद भी सीमांकन नहीं किया गया।

शिकायत के बाद पटवारी को नहीं कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, लेकिन जांच में उनका स्पष्टीकरण संतोषजनक मिला। मामले को गंभीर लापरवाही और कदाचरण मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रन्नौद तहसील कार्यालय रहेगा।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!