शिवपुरी, प्यार बना काल, इंडियन रेट कोबरा ने गुस्से में निगल लिया नागिन को, पढिए स्पेशल खबर

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
यह खबर थोडी हटके है,इसका वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है लेकिन अनुभव पर इस खबर का लेखन किया गया है। इंसान के प्यार की बात करते है तो वह अपने प्यार के लिए कुछ भी कर देता है लेकिन इंसान प्यार में धोखा भी देता है,छल कपट और गुस्से में नुकसान भी पहुंंचा देता है। यह खबर भी कुछ ऐसी है सीधे शब्दों में लिखे तो मिलन के लिए इंकार तो प्यार बन गया काल,​अपनी प्रेमिका जिंदा ही निगल गया सर्पराज,जब मु​सीवत मे आया तो निगल हुई नागिन को उसने बहार भी फैक दिया,लोगो ने जब इस दृश्य हो देखा तो उनके लिए भी यह आश्चर्य था,लेकिन उससे भी अधिक आश्चर्य जब हुआ,जब सर्पराज को कंट्रोल करने आए सर्पमित्र ने लोगो को बताया कि इस नाग ने इस नागिन को निगला   अब चलिए मूल खबर की ओर चलते हैं।

यह अजीबो-गरीब और डरावनी घटना मंगलवार को शिवपुरी जिले के नरवर के  ग्राम बड़ेरा के एक स्कूल  में घटित हुई। स्कूल परिसर में सांपों का जोड़ा दिखने से हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में इलाके के मशहूर सर्पमित्र सलमान पठान को बुलाया गया, जो सालों से वन्यजीवों का रेस्क्यू कर रहे हैं।

जब नाग ने उगलना शुरू किया नागिन की लाश
सलमान पठान जब मौके पर पहुंचे, तो नजारा कुछ बदला हुआ था। वहाँ सिर्फ एक विशालकाय नाग फन फैलाए बैठा था, जबकि नागिन गायब थी। जैसे ही पठान ने उस नाग को पकड़ने के लिए हाथ आगे बढ़ाया, वहाँ मौजूद लोगों की चीखें निकल गईं। नाग ने अचानक अपना मुंह खोला और अंदर से एक दूसरी नागिन को बाहर उगलना शुरू कर दिया! देखते ही देखते नाग ने पूरी नागिन को बाहर निकाल दिया, लेकिन तब तक नागिन की मौत हो चुकी थी।

अधूरी 'मेटिंग' और नाग का जानलेवा गुस्सा
सांपों के इस हिंसक व्यवहार के पीछे का सच बताते हुए सर्प मित्र सलमान पठान ने एक बेहद हैरान करने वाला खुलासा किया। पठान के मुताबिक यह नाग दरअसल इंडियन रैट कोबरा प्रजाति का था और नागिन 'स्पेक्टाकल्ड कोबरा' (चश्मा धारी नागिन) थी। सांपों की दुनिया में जब ब्रीडिंग सीजन (प्रजनन काल) के दौरान नाग, नागिन के साथ प्रजनन (Mating) करना चाहता है और नागिन इसके लिए तैयार नहीं होती या इनकार कर देती है, तो नाग बेहद आक्रामक हो जाता है। मिलन न हो पाने के इसी गुस्से और नफ़रत में नाग ने जबरदस्ती नागिन को जिंदा निगल लिया।

दोनों के बीच हुई होगी मौत की जंग
सर्प मित्र ने संभावना जताई जब सांपों में मिलन सफल नहीं होता, तो वे आपस में बुरी तरह लड़ते हैं और एक-दूसरे को जानलेवा चोट पहुंचाते हैं। इस मामले में भी नागिन ने खुद को बचाने की कोशिश की होगी, लेकिन रैट कोबरा के आगे उसकी एक न चली। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले रेस्क्यू के बाद, सर्प मित्र ने हत्यारे नाग को सुरक्षित पकड़कर घने जंगल में छोड़ दिया, जबकि दम तोड़ चुकी नागिन के शव को  जमीन में दफना दिया गया। स्कूल में हुई इस घटना की चर्चा अब पूरे इलाके में कौतूहल का विषय बनी हुई है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!