शिवपुरी। शहर में बालिका शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। आधुनिक शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और संस्कारों के समन्वय के उद्देश्य से सोरोरिटी हाइट्स पब्लिक स्कूल'* का विधिवत शुभारंभ किया गया। आईसीएसई (ICSE) पाठ्यक्रम पर आधारित यह विद्यालय विशेष रूप से बालिकाओं की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास को समर्पित रहेगा। उद्घाटन समारोह में शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों और छात्राओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने इस नई पहल को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर अशोक ठाकुर,डायरेक्टर श्रीमती किरण ठाकुर तथा प्रिंसिपल डॉ. अपेक्षा शर्मा ने विद्यालय का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद भगवान श्री गणेश के पूजन-अर्चन के साथ नए शैक्षणिक सत्र की मंगलमय शुरुआत हुई। विद्यालय परिवार ने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना भी की।
सिर्फ पढ़ाई नहीं, आत्मविश्वास और नेतृत्व भी होगा तैयार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायरेक्टर अशोक ठाकुर ने कहा कि सोरोरिटी हाइट्स पब्लिक स्कूल का उद्देश्य केवल पुस्तकीय शिक्षा तक सीमित नहीं है। विद्यालय ऐसा सुरक्षित, प्रेरणादायक और सशक्त वातावरण उपलब्ध कराएगा, जहां प्रत्येक बालिका अपने सपनों को खुलकर जी सके और उन्हें साकार करने का आत्मविश्वास विकसित कर सके।
उन्होंने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य छात्राओं में उत्कृष्ट शैक्षणिक क्षमता के साथ-साथ नेतृत्व कौशल, सामाजिक व्यवहार, नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व विकास को भी समान महत्व देना है। विद्यालय प्रत्येक छात्रा के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।
बेटी शिक्षित होगी तो पूरा समाज आगे बढ़ेगा
विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. अपेक्षा शर्मा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि नारी केवल समाज का हिस्सा नहीं, बल्कि उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। जब एक बेटी शिक्षित होती है तो केवल एक परिवार नहीं, बल्कि पूरा समाज आगे बढ़ता है।
उन्होंने कहा कि सोरोरिटी हाइट्स पब्लिक स्कूल शिवपुरी में बालिकाओं के लिए नई सोच और नई दिशा लेकर आया है, जहां प्रत्येक छात्रा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, श्रेष्ठ संस्कार, आत्मविश्वास और अपने सपनों को साकार करने के समान अवसर मिलेंगे। उन्होंने विद्यालय पर विश्वास जताने के लिए सभी अभिभावकों का हृदय से आभार भी व्यक्त किया।
मनोरंजक गतिविधियों ने बढ़ाया उत्साह
उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने के लिए अभिभावकों और छात्राओं के बीच विभिन्न मनोरंजक खेल एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों के साथ सभी बच्चों को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। अभिभावकों ने भी विद्यालय की व्यवस्थाओं, शैक्षणिक दृष्टिकोण और सुरक्षित माहौल की सराहना की।
बालिका शिक्षा में नई पहचान बनने का संकल्प
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में *सोरोरिटी हाइट्स पब्लिक स्कूल* शिवपुरी में बालिका शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धति, उत्कृष्ट संस्कार और आत्मविश्वास का नया प्रतीक बनकर उभरेगा तथा छात्राओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने के लिए मजबूत आधार प्रदान करेगा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।