शिवपुरी,सिंध नदी से बडे पैमाने पर रेत का काला कारोबर, 400 ट्रॉली अवैध रेत जब्त

vikas
0
shivpuri-samachar

नरवर।
शिवपुरी जिले की नरवर तहसील मे चल रहे अवैध रेत करोबार पर प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। तहसील के ग्राम पंचायत भीमपुर अंतर्गत ग्राम टुकी में तहसीलदार विजय कुमार त्यागी ने राजस्व अमले के साथ दबिश देकर छह अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से जमा की गई करीब 400 ट्रॉली रेत जब्त कर ली। कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में रेत कारोबारियों के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई।

नरवर तहसीलदार विजय कुमार त्यागी को ग्राम टुकी में बड़े पैमाने पर अवैध रेत भंडारण की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उन्होंने बिना समय गंवाए राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच में गांव के छह अलग-अलग स्थानों पर रेत के बड़े-बड़े डंप मिले। संबंधित लोगों से रेत भंडारण के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई भी आवश्यक अनुमति या अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

इसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी डंपों में रखी करीब 400 ट्रॉली रेत को जब्त कर पंचनामा तैयार कराया। जब्त रेत को नियमानुसार कोटवार के सुपुर्दनामा पर सौंप दिया गया है। साथ ही पूरी कार्रवाई की रिपोर्ट खनिज विभाग को भेज दी गई है, ताकि संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

तहसीलदार विजय कुमार त्यागी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अवैध उत्खनन और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्राकृतिक संसाधनों की चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहां भी अवैध रेत उत्खनन या भंडारण की सूचना मिलेगी, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मच गई है। प्रशासन का मानना है कि लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से अवैध खनन और रेत के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।

फैक्ट बॉक्स
कार्रवाई करने वाले अधिकारी: तहसीलदार विजय कुमार त्यागी
स्थान: ग्राम टुकी, ग्राम पंचायत भीमपुर, तहसील नरवर
बरामदगी: लगभग 400 ट्रॉली अवैध रेत
डंप मिले: 6 अलग-अलग स्थानों पर
पंचनामा बनाकर रेत जब्त, कोटवार को सुपुर्दगी, खनिज विभाग को रिपोर्ट भेजी गई।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!