शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पोहरी थाना पुलिस ने एक नाबालिग का बलात्कार करने वाला एक आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के बलात्कार के कारण नाबालिग गर्भवती हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं और कड़े पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
सगाई के चंद दिनों बाद ही पार की हदें
पोहरी क्षेत्र मे रहने वाली एक 17 की नाबालिग की सगाई परिजनों ने 2 फरवरी 2026 को सामाजिक रीति-रिवाज के साथ उसकी सगाई मुलायम जाटव के साथ तय हुई थी। आरोप है कि सगाई के कुछ ही दिन बाद, यानी 12 मार्च 2026 को आरोपी ने नाबालिग मंगेतर के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद पीड़िता गर्भवती हो गई।
अस्पताल में तबीयत बिगड़ने पर खुला राज
मामला तब सामने आया जब अचानक किशोरी की तबीयत बहुत बिगड़ गई। घबराए परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जब किशोरी का परीक्षण किया, तो उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। चूंकि पीड़िता नाबालिग थी, इसलिए अस्पताल के डॉक्टरों ने तुरंत इसकी तहरीर पुलिस को दी,नाबालिग ने बातया कि उसके साथ उसके मंगेतर ने उसका बलात्कार किया है। मामले के खुलासे के बाद पोहरी थाना पुलिस ने 28 मई 2026 को अपराध क्रमांक 147/2026 दर्ज किया। पुलिस ने नए कानून के तहत बीएनएस (BNS) की धारा 64(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू कर दी।
घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा
एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी मुलायम जाटव अपनी गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी के छिपने के ठिकानों पर लगातार दबिश दी और सोमवार, 1 जून 2026 को त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुलायम जाटव को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय पोहरी के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।