शिवपुरी, सत्येन्द्र पर अश्लील वीडियो सेंड का आरोप, फिर पुलिस की रिश्वत की डिमांड, पढिए मामला

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद कस्बे में साइबर ठगों ने लोगों को शिकार बनाने का नया तरीका अपनाया है। इस बार ठग ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर एक युवक को डिजिटल अरेस्ट की धमकी दी और अश्लील वीडियो देखने के आरोप में कार्रवाई का भय दिखाकर 5 हजार रुपए ऐंठने की कोशिश की। हालांकि युवक की सतर्कता और समझदारी के आगे ठग की पूरी साजिश नाकाम हो गई।

जानकारी के अनुसार सिरसौद निवासी सत्येंद्र झा के मोबाइल पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और कहा कि उनके मोबाइल नंबर से अश्लील एवं आपत्तिजनक वीडियो देखे गए हैं। उसने दावा किया कि इस मामले में पुलिस कार्रवाई शुरू हो चुकी है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीम रवाना कर दी गई है।

कॉलर लगातार दबाव बनाते हुए सत्येंद्र को डराने की कोशिश करता रहा। उसने कहा कि यदि मामला यहीं समाप्त करना है तो तुरंत 5 हजार रुपए फोन-पे के माध्यम से भेजने होंगे। रकम मिलते ही कार्रवाई रोक दी जाएगी। लेकिन सत्येंद्र झा ने घबराने के बजाय समझदारी दिखाई। उन्हें शुरुआत से ही कॉल संदिग्ध लगा। उन्होंने न तो कोई जानकारी साझा की और न ही पैसे भेजे। कुछ देर बाद ठग ने कॉल काट दिया और उसकी चाल पूरी तरह विफल हो गई।

सत्येंद्र झा ने लोगों से अपील की है कि ऐसे फोन कॉल आने पर घबराएं नहीं। किसी भी तरह की धमकी, गिरफ्तारी या कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर पैसे मांगने वालों पर भरोसा न करें। थोड़ी सी सतर्कता आपकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रख सकती है।

साइबर ठग अपना रहे नए हथकंडे
साइबर पुलिस के अनुसार इन दिनों ठग लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। कभी वे पुलिस अधिकारी, सीबीआई अफसर, साइबर सेल कर्मचारी, बैंक अधिकारी या कोर्ट के प्रतिनिधि बनकर फोन करते हैं और कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर रकम मांगते हैं। कई लोग डर और घबराहट में आकर उनके खातों में पैसे ट्रांसफर कर देते हैं।

पुलिस की सलाह
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी या ऑनलाइन भुगतान संबंधी विवरण न दें। यदि कोई व्यक्ति फोन, वीडियो कॉल, व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के जरिए धमकाकर पैसे मांगता है तो उसे तुरंत नजरअंदाज करें और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!