CCTV और एक्टिवा ने खुलवा दी पोल, गुना पुलिस की मदद से दबोचा गया अशोकनगर का ठग

0
Uploaded Imageशिवपुरी। शहर की सिटी कोतवाली पुलिस ने  ठगी करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने पूजा-पाठ के जरिए परेशानियां दूर करने का झांसा देकर एक महिला के घर से करीब डेढ़ लाख रुपए के सोने के आभूषण पार कर दिए थे। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने न केवल आरोपी को चिन्हित किया, बल्कि गुना पुलिस के सहयोग से उसे हिरासत में लेकर चोरी गया शत-प्रतिशत माल भी बरामद कर लिया है।

कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि 23 अप्रैल 2026 को फरियादिया रविना (25 वर्ष), पत्नी बब्लू ओझा, निवासी रातौर पुलिया के पास ने शिकायत दर्ज कराई थी। रविना ने बताया कि जब वह घर पर अकेली थीं, तभी एक व्यक्ति उनके घर पहुंचा।

आरोपी ने महिला को झांसे में लेते हुए कहा कि वह परेशान दिख रही हैं और उनके घर में सब ठीक नहीं है। उसने खुद को पूजा-पाठ करने वाला बताया और कहा कि पूजा करने से उनकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। बातों में उलझाकर आरोपी ने महिला से दो सोने के मंगलसूत्र और सोने के टोप्स ले लिए और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

CCTV से हुई आरोपी की पहचान
पुलिस टीम ने घटनास्थल और शहर के विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान दीपक विश्वकर्मा उर्फ राजू (35 वर्ष), निवासी दुबे कॉलोनी, अशोकनगर के रूप में हुई,इधर इस ठग ने गुना जिले में भी इस प्रकार की कई ठगी को अंजाम दिया था। गुना पुलिस ने इस ठग को गिरफ्तार कर लिया था। शिवपुरी सिटी कोतवाली पुलिस ने इस शातिर ठग को गुना पुलिस से पीआर पर लिया था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ठगी का माल अशोकनगर में बेचा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी से दो मंगलसूत्र, सोने के टोप्स और घटना में प्रयुक्त टीवीएस एक्टिवा स्कूटी जब्त की। बरामद माल की कुल कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!