राशन घोटाले का विरोध करने पर ग्रामीणों के साथ अभद्रता, दबंगों ने दी जानलेवा धमकी

Adhiraj Awasthi
0
Uploaded Imageशिवपुरी। पिछोर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत माचमौर में सरकारी राशन के वितरण में बड़े पैमाने पर धांधली और दबंगई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने सेल्समैन और पंचायत प्रतिनिधियों पर अनाज चोरी और मारपीट करने का संगीन आरोप लगाया है।


10 किलो कटौती और शक्कर गायब
ग्रामीणों का आरोप है कि माचमौर के कंट्रोल सेल्समैन गोविंद सिंह गुर्जर और उसके सहयोगी राजू गुर्जर द्वारा हर कार्डधारी के राशन में से 10-10 किलोग्राम अनाज की कटौती की जा रही है। विरोध करने पर सेल्समैन का कहना है कि यह कटौती सरपंच कृष्णवती लोधी, उनके पति अनवरत लोधी और सचिव महेन्द्र प्रताप सिंह के आदेश पर की जा रही है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पिछले दो वर्षों से उन्हें शक्कर का वितरण भी नहीं किया गया है।

पुलिस पर भी उठे सवाल, शिकायत दर्ज करने के बजाय दी धमकी
ग्रामीणों के अनुसार, जब उन्होंने 13 अप्रैल को इस भ्रष्टाचार का विरोध किया, तो सेल्समैन और उसके साथियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़ित पक्ष जब खोड़ चौकी पहुंचा, तो वहां भी उन्हें न्याय नहीं मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि एक प्रभावशाली व्यक्ति धर्मेंद्र सिंह चौहान के राजनीतिक दबाव के कारण चौकी प्रभारी ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की, बल्कि महिलाओं के साथ अभद्रता कर उन्हें वहां से भगा दिया गया।

एसपी से लगाई न्याय की गुहार
दबंगों की धमकियों और स्थानीय पुलिस के असहयोग से डरे हुए ग्रामीण आज पुलिस अधीक्षक (SP) शिवपुरी के कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि सेल्समैन उन्हें "जान से मारने" और "गांव से निकालने" की धमकी दे रहा है। ग्रामीणों की मांग: "हम गरीब लोग हैं और हमारा हक छीना जा रहा है। जब हम आवाज़ उठाते हैं तो हमें मारा-पीटा जाता है। हम चाहते हैं कि इस पूरे राशन घोटाले की जांच हो और दोषी सेल्समैन व दबंगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।"

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!