मौत के जिम्मेदार आरोपी,सुसाइड नोट का दावा, निष्पक्ष जांच की मांग

0
शिवपुरी
। जिले के नरवर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक की आत्महत्या को लेकर परिजनों ने कई लोगों पर प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

आवेदन के अनुसार, फरियादिया श्रीमती राजकुमारी बाथम ने बताया कि उनका पुत्र लंबे समय से कुछ लोगों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि मृतक की पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर विवाद हुआ, जिसके चलते आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया। परिजनों का कहना है कि 25 मार्च 2026 को आरोपियों द्वारा युवक को हरियाणा के अंबाला ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई और बाद में उसे नरवर छोड़ दिया गया। इसके बाद भी आरोपियों द्वारा लगातार धमकी और प्रताड़ना जारी रही।

आरोप है कि घर लौटने के बाद भी युवक को नहीं बख्शा गया और उसके साथ फिर मारपीट की गई। इस पूरे घटनाक्रम से परेशान होकर युवक ने उसी दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक, मृतक ने एक लिखित नोट भी छोड़ा, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए आरोपियों को जिम्मेदार ठहराया है।

फरियादिया ने यह भी आरोप लगाया कि घटना की सूचना देने के बावजूद नरवर थाना पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही आरोपियों पर राजनीतिक दबाव होने के कारण कार्रवाई में देरी का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ शीघ्र एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!