शिवपुरी। खबर जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम छितरी से आ रही है। जहां बीते रोज एक नाबालिग किशोरी अपने घर से अचानक गायव हो गई। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। इस मामले में पुलिस ने किशोरी के नाबालिग होने के चलते अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार छितरी निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी अचानक अपने घर से गायब हो गई। परिजनों ने तत्काल इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी के नाबालिग होने के चलते इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
उसके बाद परिजनों ने जब जानकारी जुटाई तो सामने आया कि उक्त किशोरी का गांव के ही गोलू जाटव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी के गायब होने के बाद से गोलू भी गांव में दिखाई नहीं दे रहा। जिसपर परिजन गोलू पर अपहरण का अंदेशा लगा रहे है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।