पिछोर। खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के पिछोर कस्बे से ही आ रही है। जहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आई एक नाबालिग किशोरी को रिश्ते में जीजा का रिश्तेदार अपने साथ भगाकर ले गया। इस मामले की सूचना पीडिता के परिजनों ने पुलिस थाना पछिोर में दी। जहां पुलिस ने किशोरी के नाबालिग होने के चलते सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाईन के अनुसार अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम घटबरा निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी अपने परिजनों के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने पिछोर गई हुई थी। इस कार्यक्रम में शामिल होने बदरवास का ही छोटू पुत्र लक्ष्मण आदिवासी आया हुआ था।
जहां किशोरी अपने परिजनों ने पिछोर कस्बे के ही बाजार में सामान खरीदने की कहकर गई और उसके बाद किशोरी छोटू के साथ फरार हो गई। इस मामले में पुलिस ने पीडिता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।