बड़ी खबर: पुलिस के लॉकअप से पुलिस को चकमा देकर फरार स्थाई वारंटी | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के पुलिस थाने के लॉकअप से आ रही है। जहां बीते रोज एक स्थाई बारंटी को पकडकर लाई पुलिस को थाने से ही चकमा देकर एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने इस आरोपी को संभबत:हर जगह तलाशा। परंतु आरोपी नहीं मिला तो पुलिस ने उक्त स्थाई वारंटी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार संजय गोस्वामी पुत्र नरेन्द्र गोस्वामी उम्र 30 साल निवासी गुडी गुडा का नाका फरसे वाली गली कंपू एक्सीडेंट के मामले में स्थाई बारंट था। उसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। जिसपर बीते रोज पुलिस ने उक्त बारंटी को दबौच लिया। जिसे सुभाषपुरा थाने के लॉकअप में रखा। 

जहां उक्त आरोपी पुलिस को ही चकमा देकर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ थाना प्रभारी गोपाल चौवे की शिकायत पर धारा 224 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!