शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के हाथीखाना से आ रही है। जहां बीती रात्रि एक युवक ने बेरोजगारी से त्रस्त होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन तत्काल युवक को लेकर चिकित्सालय पहुंचे। जहां युवक का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार दिलीप पुत्र जीतेन्द्र ठाकुर बीते कुछ दिनों से बेरोजगारी के दौर से गुजर रहा था। इसी के चलते युवक ने जहरीले पदार्थ का सेबन कर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन तत्काल युवक को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां युवक का उपचार जारी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।