शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के कोटा झांसी फोरलाईन हाईवे से आ रही है। जहां खिरई घुटारी के बीच एक कैमिकल से भरे टैंकर ने एक 10 वर्षीय मासूम को रौंद दिया। जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले की सूचना राहगीरों ने पुलिस थाना कोलारस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम की लाश को पीएम के लिए भिजवाया।
पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार रामवती पुत्री बीरसिंह आदिवासी उम्र 10 साल निवासी खिई घुटारी अपने स्कूल से बापिस अपने घर लौट रही थी।
तभी पीछे से आ रहे कैमिकल से भरे टैंकर क्रमांक एमपी 13 एच 8699 ने इस मासूम को रौंद दिया। इस घटना में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 304 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।