​राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में शिवपुरी के खिलाड़ियों ने झटके 4 पदक | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। 64 वीं राष्ट्रीय शालैय प्रतियोगिता अण्डर 17 और 19 आयु वर्ग की कुराश प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 9 जनवरी तक दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित किया गया। उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिवपुरी जिले से 07 खिलाडियों ने मध्यप्रदेश की टीम में शामिल होकर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। 

इन सभी खिलाडियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता मेें अपने खेल में जोहर दिखाते हुए 04 पदक 01 स्वर्ण, 03 कांस्य पदक प्राप्त कर प्रदेश व शहर का परचम राष्ट्रीय स्तर पर लहराया। पदक प्राप्त खिलाड़ी- अंडर-17 आयु वर्ग में कु. सलोनी सेन 36 किग्रा. स्वर्ण पदक, कु. निकिता कुशवाह-40किग्रा. में कांस्य पदक और अण्डर 19 आयु वर्ग में कु. संजना सेन 40किग्रा., कांस्य पदक, अमन सिंह 66 किग्रा. में कांस्य पदक अर्जित किए। 

संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी, एम.के.धौलपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पदक प्राप्त खिलाडी श्रीमंत माधवराव सिंिधया जिला खेल परिसर के प्रशिक्षण केन्द्र में अभ्यासरत है और बताया कि प्रशिक्षक शिशुपाल सिंह रघुवंशी ने भी पदक प्राप्त खिलाडिय़ों के साथ दिल्ली में कोच की भूमिका निभाई। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!