करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां करैरा उप स्वास्थय केन्द्र में पदस्थ एक एएनएम ने अपने ही विभाग के अकाउंटेंट पर रिश्वत मे जिस्म वसूलने का आरोप लगाते हुए अशलील हरकत करने का आरोप लगाया है। इस बात की शिकायत पीड़ित एएनएम ने करैरा थाने में की। जहां पुलिस ने पीडिता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार करैरा उप स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ 24 वर्षीय एएनएम दीपिका जाटव परिवर्तित नाम ने करैरा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि वह 2017 से बेतन के लिए करैरा उप स्वास्थय केन्द्र के चक्कर लगा रही है। जब वह चिकित्सालय पहुंचती है तो वहां पदस्थ अकाउंटेंट अतेन्द्र रावत उससे रिश्वत में जिस्म वसूलने का प्र्रयास करता है।
आज तो हद तब हो गई जब वह चिकित्सालय में पहुंची तो आरोपी अतेन्द्र रावत ने महिला एएनएम के साथ अशलील हरकत कर दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने महिला को जातिसूचक गालियां देते हुए भगा दिया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अकांउटेंट अतेन्द्र रावत के खिलाफ धारा 354 ए ताहि सहित हरिजन एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।