शिवपुरी। जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के तहत पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पास से पुलिस ने हथियार भी जब्त किया। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार को सूचना मिली कि एक युवक चौका रोड दशरथ राय के मकान के सामने संदिग्ध परिस्थति में घूम रहा है।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर युवक को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 12 बोर का कट्टा व कारतूस बरामद किए।
पुलिस द्वारा पूछे जाने पर युवक ने अपना नाम रंजीत पुत्र बृखभान सिंह यादव निवासी ग्राम चौका का रहने वाला बताया। मामले में युवक को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।