शिवपुरी। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम हिम्मतपुर में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी को पड़ोस में रहने वाला युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले में पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। किशोरी के पिता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शनिवार को शाम के समय उनकी 17 वर्षीय पुत्री घर से किसी काम की कहकर निकली थी, लेकिन जब देर शाम तक घर नहीं आई तो उसकी तलाश की लेकिन कहीं भी पुत्री का पता नहीं चल सका।
उन्हें किसी ग्रामीण ने बताया कि उनकी पुत्री को गांव के रहने वाले शैलेन्द्र यादव के साथ देखा गया था और वही उसे अपने साथ ले गया है।
इसके बाद परिजन थाने आए और शैलेन्द्र यादव के खिलाफ उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।