शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सिरसौद में बीते रोज रात के समय चोर खेत से बिजली मोटर चुराकर ले गए। घटना के समय खेत मालिक घर गया हुआ था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
चंद्र कुशवाह पुत्र बाबूलाल निवासी विची ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज वह खेत पर था और काम होने के कारण वह खेत से अपने घर आ गया। जब सुबह वह खेत पर पहुंचा तो पता चला कि उसके कुएं में लगी बिजली मोटर गायब है।
जिस पर उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी से कुछ पता नहीं चल सका। जिस पर वह थाने आया और बिजली मोटर चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।