भोपाल। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जेपी धनोपिया ने चुनाव आयोग को लिखी विभिन्न शिकायतों में कहा है कि शिवपुरी कलेक्टर श्री तरुण राठी की पार्टी ने पूर्व में शिकायत की थी, जिस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राठी भाजपा के पक्ष में एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। फर्जी मतदाताओं के नामों की शिकायत के बावजूद केवल 58 मृत मतदाताओं के नामों को फर्जी बताया गया है।
कांग्रेस ने अन्य शिकायत में आरोप लगाया है कि भाजपा द्वारा कोलारस एवं मुंगावली विधानसभा उपचुनाव में भारी मात्रा में अवैध शराब, साडि़यां बांट रहे हैं। भाजपा के लोग, बिना अनुमति अवैध वाहन भी गंजबासौदा, विदिशा, रायसेन और भोपाल से पहुंचे हैं, जो भाजपा नेताओं के घरों में रूके हुए हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।