नेता प्रतिपक्ष ने कोलारस प्रत्याशी पर हमले को कायराना बताया

0
भोपाल (वार्ता)। मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने शिवपुरी जिले के काेलारस विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र यादव पर रात हुए हमले को कायराना बताते हुए कहा कि यही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का असली चरित्र है। श्री सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा कि जब भाजपा चुनाव में हार सुनिश्चित मानती है तो धनतंत्र से लोकतंत्र खरीदने पर उतर आती है। जब यहां भी असफल होती है तो हिंसा पर उतर आती है। कोलारस में उसने यही किया। चुनाव आयोग को सख्ती दिखाना चाहिए। उन्होंने श्री यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!