शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत सेसई सड़क पर एक बस चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए कार सवार में टक्कर मार दी। घटना में कार सवार घायल हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमित पुत्र आोक अग्रवाल शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि वह गुरूवार को शाम के समय शिवपुरी आ रहा था तभी सेसई सड़क के पास पीछे से आ रही बस के चलाक ने तेजी व लापरवाही से बस को चलाते हुए कार में टक्क्कर मार दी। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार को भी चोटें आई। मामले में पुलिस ने अमित की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।