शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम डांगवर्वे में एक महिला लापता हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला टी.व्ही देखने की कहकर पड़ोसी के यहां गई हुई थी लेकिन वह लौटकर नहीं आई। मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
डांगवर्वे की रहने वाली 19 वर्षीय महिला गुरूवार को दोपहर के समय अपने पति से टीवी देखने की कहकर घर से गई थी। लेकिन काफी देर हो जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटी तो पति ने पड़ोसियों से पूछताछ की लेकिन महिला का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। रिश्तेदारों में भी पूछा लेकिन वहां भी कुछ पत नहीं चल सका। इसके बाद थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।