शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाली देहरदा सड़क पर जुआ खेल रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने ताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि देहरदा सड़क के पास कुछ लोग हार-जीत का दाव लगा रहे हैं।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी तो वहां जुआ खेल रहे चंदू जाटव, राजेश जाटव, बबलू जाटव, राजू जाटव सभी निवासी देहरदा सड़क को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से ताश की गड्डी व न गदी भी पुलिस ने जब्त की।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।