शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत नर्सरी के पास टोंगरा रोड शिवपुरी पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक किसी वारदात को अंजाम देने की नियत से धारदार हथियार लेकर घूम रहा था। मामले में पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गुरूवार की शाम एक युवक वारदात को अंजाम देने की नियत से तलवार लिए घूम रहा है।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान दुबे नर्सरी के पास टोगरा रोड पर पहुंची और वहां मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर युवक को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार युवक ने अपना नाम सुमंत पुत्र कैलाश बाल्मीक निवासी दुबे न र्सरी के पास बताया। पुलिस ने युवक के पास से तलवार को जब्त कर मामले में कार्रवाई की।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।