शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत न्यूब्लॉक में आने वाले बिजली विभाग में चोरों ने चोरी का प्रयास किया लेकिन जब ऑफिस का मेन ताला नहीं टूटा तो चोर भाग गए। मामले में पुलिस ने बिजली कर्मचारी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
बिजली विभाग कर्मचारी विजय पुत्र रामदास सोनी ने बताया कि जब वह सुबह ऑफिस खोलने के लिए पहुंचा तो देखा कि मैन गेट के ताले को किसी ने तोडऩे का प्रयास किया हो। इसकी सूचना उसने कोतवाली पुलिस को दी।
पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल की। मामले में पुलिस ने विजय सोनी की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।