शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वलो ग्राम पटोरन में बीते रोज दो युवकों ने एक युवक की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
सीताराम पुत्र स्व. विद्यापुरी गोस्वामी निवासी पटोरन ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज वह अपने खेत पर था तभी शाम के समय करीब 8 बजे इमलिया गांव के रहने वाले आशाराम व नरेश आदिवासी आए और उसके साथ जमीन को लेकर विवाद करने लगे और गाली-गलौंज करने लगे।
जब दोनों युवकों को गाली देने से मना किया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।