शिवपुरी। सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत एबी रोड पर एक कार चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक सवार में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने बाइक चालक की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
महेन्द्र पुत्र सालिगरामसिंह निवासी सतनबाड़ा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह किसी काम से बाइक से शिवपुरी आ रहा था जब वह घर से निकलकर एबी रोड पर आया तो पीछे से आ रही कार के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी।
घटना में बाइक सवार जमीन पर गिर गया और चोटिल हो गया। मौके से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बाइक चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।