शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ठकुरपुरा में जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को पुलिस ने ताश की गड्डी व नगदी सहित धर-दबोचा। पकड़े गए सभी जुआरियों पर पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें रविवार को शाम के समय मुखबिर से सूचना मिली कि ठकुरपुरा में पानी की टंकी के पास कुछ लोग हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम हरिसिंह पुत्र लालाराम बघेल, देवेंद्र पुत्र दौलतसिंह यादव, पूरनसिंह पुत्र भोलूराम कुशवाह, मनोज पुत्र जगदीश पाल, सेवाराम पुत्र दुलाराम रजक निवासी ठकुरपुरा बताया। पकड़े गए जुआरियों के पास से पुलिस ने ताश की गड्डी व 2320 रुपए जब्त किए।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।