समूह के रुपए निकालने से मना करने पर युवक की मारपीट

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सतनबाड़ा में एक युवक की तीन लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। बताया जाता है कि फरियादी की पत्नी समूह की अध्यक्ष है और सचिव द्वारा रुपए निकलवाए जाने को लेकर विवाद व मारपीट की घटना हुई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

दगंलसिंह पुत्र हरीसिंह यादव निवासी सतनबाड़ा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी जमुना समूह में अध्यक्ष है। बीते रोज समूह की सचिव बिंदा जाटव ने उसकी पत्नी से रुपए निकालने की बात कही। जिस पर उसने कहा कि रुपए निकालने का काम उसका नहीं है। 

इसी बात को लेकर वहां खड़े उदयभान पुत्र नारायण यादव, मुकेश पुत्र लट्टूराम यादव, रेखा बाई पत्नी रामस्वरूप यादव ने गाली-गलौंज करते हुए दंगलसिंह की जमकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने दंगलसिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!