करंट से ट्रेक्टर चालक की मौत पर मामला दर्ज

शिवपुरी। सीहोर थाना पुलिस ने 9 अगस्त को भूसे से भरे ट्रेक्टर में करंट फैलने से ट्रेक्टर चालक मलखान जाटव पुत्र खासाराम जाटव की मौत पर जांच के बाद आरोपी नरेन्द्र जाटव निवासी करियावटी ग्वालियर के विरूद्ध भादवि की धारा 304 ए के तहत लापरवाही कार्य से मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि उक्त ट्रेक्टर आरोपी नरेन्द्र जाटव का था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नैनागिर से ट्रेक्टर में भूसा भरकर करियावटी गांव में ले जाया जा रहा था। उक्त टे्रेक्टर में क्षमता से अधिक काफी ऊंचाई तक भूसा भरा हुआ था। 

नैनागिर तिराहे पर उक्त ट्रेक्टर का संपर्क विद्युत लाईन से हो गया और भूसे से करंट ट्रेक्टर में फैल गया जिससे ट्रेक्टर चालक मलखान जाटव की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद भूसा भरकर लाने वाले नरेन्द्र जाटव के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!