रन्नौद गोली काण्ड का मुख्य आरोपी भूरा गिरफ्तार

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र में बीते 27 अगस्त को रन्नौद के बाजार में कल्ला नाई की दुकान पर सेविंग करा रहे भाजपा नेता को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से गायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने चौदह लोगो पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था। 

जानकारी के अनुसार अवध पुत्र लखन बोहरे निवासी रन्नौद को सेविंग कराते समय देशी कट्टे से गोली मार दी थी। जिससे लखन गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय से ग्वालियर रैफर कर दिया था। आरोपी भूरा उर्फ नितिन तिवारी पुत्र राजाराम तिवारी उम्र 21 साल मौके से फरार हो गया था।

कल पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि इस गोली कांण्ड का मुख्य आरोपी डंगौरा तिराहे पर अपनी बाईक से किसी के इंतजार में खड़ा हुआ है। इस की इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिर तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कट्टा और खाली खोखे भी बरामद किये है।

बताया गया है कि आरोपी ने चचेरे भाई रिंकू उर्फ टुनटुन पुत्र राधेश्याम तिवारी की हत्या का बदला लेने के लिये अबध बोहरे को गोली मारी थी। इस घटना के 13 और आरोपी फरार है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!