दुकानदार को फटा नोट देने पर उसने ग्राहक का सिर फोड़ा

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शिवपुरी जिले मायापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धपोरा में बीते रोज किराने की दुकान पर सामान खरीदने गए एक युवक ने दुकानदार को फटा नोट दे दिया। जब दुकानदार ने युवक से फटा 10 का नोट देने की बात कही तो दोनों में विवाद शुरू हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदार ने ग्राहक के सिर में लाठी मारदी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घायल युवक ने इस बात की रिपोर्ट मायापुर थाने में की जिस पर से पुलिस ने आरोपी दुकानदार खलक सिंह लोधी के खिलाफ धारा 294, 323, 3(1) क्यू, 3(1)आर 3(2)5 एससीसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार फरियादी अंकित पुत्र लक्खूराम जाटव उम्र 18 साल निवासी धपोरा ने बीती रात्रि को खलक सिंह की किराने की दुकान से सामान खरीदने गया था तभी रात्रि में 10 का एक फटा नोट दुकानदार को दे दिया। 

जब दुकानदार ने इस फटे नोट को खलक सिंह को बापस किया तो उसने मना कर दिया। बस इस बात पर से दोनों में मुंह बाद हुआ मुंहबाद इतना बढ़ा कि दुकानदार खलक सिंह ने अंकित के सिर में लाठी से हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो घायल अंकित को प्राथमिक उपचार हेतु मायापुर में भर्ती कराया जहां पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!