विद्युत विभाग के एई की कार ने बाईक सवार मां बेटे को को उड़ाया

शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बडौदी पर बदरवास से लौट रहे विद्युत विभाग के एई की कार ने बाईक सवार मां बेटे को उड़ा दिया। जिससे मां और साथ में छोटी बेटी घायल हो गये। इस घटना के बाद कार असंतुलित होकर पेड़ में जा घुसी। जिससे कार में बैठे विद्युत विभाग के एई सहित दो लोग घायल हो गये।

जानकारी के अनुसार रंजीत पुत्र जसपाल सिंह उम्र 19 वर्ष अपनी मां राजवीर कौर उम्र 35 वर्ष और छोटी बहिन हरमन कौर उम्र 7 वर्ष निवासी बांसखेडी के साथ अपनी बाईक से शिवपुरी से कोलारस जा रहे थे। तभी सामने से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी 33 टी 1127 के ड्रायवर ने तेजी और लापरवाही से बाईक को टक्कर मार दी। जिससे बाईक पर सवार मां बेटी घायल हो गई।

बताया गया है कि इस घटना के बाद अनियंत्रित कार पेड़ में जा घुसी जिससे कार में सवार विद्युत विभाग के एई अंकुर गुप्ता, विद्युत विभाग के एसटीएम ऑफिस में पदस्थ केके शुक्ला पुत्र आरवी शुक्ला निवासी चित्रा नगर छत्री रोड़ और ठेकेदार रिषभ पुत्र सुघन चंद जैन उम्र 38 वर्ष निवासी आर्य समाज रोड़ घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!