रंजिश के चलते युवक की मारपीट

0
शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सरखड़पुर में एक युवक की दो लोगों की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण रंजिश बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। धर्मेन्द्र यादव पुत्र रामकिशन (25) निवासी ग्राम सरखड़पुर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसने बीते माह एक मामले को लेकर जयेंद्रसिंह यादव के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। 

इसी बात को लेकर वह उससे रंजिश रखने लगा। गुरूवार को शाम के समय जब वह अपने घर जा रहा था तभी जयेन्द्रसिंह यादव व अंजना यादव ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। 

जब उसने गाली देने से मना किया तो दोनों ने मिलकर उसकी जमकर लात-घूसों से मारपीट कर दी जिससे कंधे व हाथ में चोट आई। घटना के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। जिसके बाद धर्मेन्द्र थाने आया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!